महासमुन्द

सरदार पटेल की 150वीं जयंती, स्वच्छता अभियान चलाया
12-Oct-2026 7:21 PM
सरदार पटेल की 150वीं जयंती, स्वच्छता अभियान चलाया

महासमुन्द, 12 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस बल महासमुंद द्वारा कल स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस लाइन परसदा स्थित शहीद पुलिस स्मारक स्थल व बीटीआई रोड स्थित वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल में विशेष साफ.-सफ ाई की गई। इस दौरान जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों ने श्रमदान कर परिसर में फैले कचरे, झाडिय़ों एवं अनावश्यक घास-फूस की सफाई की तथा स्मारक स्थल को स्वच्छ और सुंदर बनाया।


अन्य पोस्ट