महासमुन्द
शारदीय नवरात्रि शुरु, मनोकामना जोत जले
11-Oct-2026 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 11 अक्टूबर। रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई है। महासमुंद शहर में 28 से ज्यादा स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई।
इस बार बस स्टैंड के पास दादाबाड़ा में 70 फ ीट के विशाल पंडाल में मां दुर्गा के नौ रूपों के साथ चारों धाम के दर्शन भी होंगे। पंडाल में प्रवेश करते ही सबसे पहले बालाजी के दर्शन होंगे। इसके बाद चारों धाम की झांकियां और फिर मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। यहां मां मुख्य प्रतिमा 14 फीट ऊंची हैं। जबकि अन्य रूपों में 12 और 13 फीट की प्रतिमाएं स्थापित की गई।
नगर की अधिष्ठात्री देवी महामाया मंदिर में रविवार सुबह 11.30 से दोपहर 12.24 बजे तक घटस्थापना हुई। पहली पूजा सुबह 8.30 बजे, दूसरी दोपहर 1 बजे और अंतिम पूजा शाम 7.30 बजे होगी। पंचमी तिथि से पहले मंदिर में नारियल नहीं फ ोड़ा जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे