महासमुन्द

कोडार खल्लारी में नवरात्र महोत्सव 11 से
09-Oct-2026 7:02 PM
कोडार खल्लारी में नवरात्र महोत्सव 11 से

महासमुंद, 9 अक्टूबर। नेशनल हाइवे 53 स्थित जय मां खल्लारी मंदिर कोडारबांध तुमगांव में शारदेय क्ंवार नवरात्र महोत्सव आगामी 11 अक्टूबर से आरंभ होने जा रहा है। अध्यक्ष किशोर चन्द्राकर ने बताया कि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 11 अक्टूबर  रविवार को घट स्थापना सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढे 12 बजे तक ज्योति प्रज्ज्वलित होगी।

वहीं 15 अक्टूबर गुरुवार को पंचमी माता श्रृंगार पूजा एवं 17 अक्टूबर शनिवार को सप्तमी कालरात्रि महानिशा पूजा होगी। इसी प्रकार क्ंवार शुक्ल अष्टमी 18 अक्टूवर रविवार को दुर्गाष्टमीएअशोका अष्टमी व महाअष्टमी पूजन प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगा। हवन प्रात: 11 से प्रारंभ होगा व पूर्णाहुति दोपहर 1 बजे पश्चात कन्या पूजन व प्रसादी वितरण होगा। क्ंवार शुक्ल नवमीं 19 अक्टूबर सोमवार को जंवारा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। समिति के समस्त पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है । उक्त जानकारी कमेटी के राजेश्वर खरे प्रचार सचिव ने दी है।


अन्य पोस्ट