महासमुन्द
महासमुंद,7 अक्टूबर। कोमाखान पुलिस ने बस का इंतजार कर रहे एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पिठू बैग से 5.258 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत करीब 2लाख,62हजार 900 रुपए आंकी गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध हालत में बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोम कालखोर नागपुर महाराष्ट्र बताया। बैग की तलाशी में गांजे के पैकेट मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा मुनीगुड़ा ओडि़शा से लेकर नागपुर में खपाने जा रहा था। पुलिस ने गांजा जब्त कर धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और आरोपी को जेल भेज दिया।
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर पुलिस जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। फ ोकस गांजा तस्करी के साथ वित्तीय जांच और इंड-टू-इंड नेटवर्क तोडऩे पर है।