महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 सितंबर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ातालाब, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रोजगार मेले में जिले के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महासमुंद जिले के सभी जनपद पंचायतों में मोबिलाइजेशन एवं काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले की जानकारी देने के साथ ही पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए विभिन्न कंपनियों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से 36 नियोजकों के माध्यम से कुल 8,720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है। उपलब्ध सभी रिक्तियां ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदर्शित की गई हैं।
जिले में मोबिलाइजेशन एवं काउंसलिंग कैंप का आयोजन 30 सितंबर से 06 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 30 सितंबर को जनपद पंचायत बसना, 01 अक्टूबर को जनपद पंचायत सरायपाली, 06 अक्टूबर को जनपद पंचायत पिथौरा एवं बागबाहरा में तथा प्रतिदिन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद में शिविर आयोजित होगा। जनपद पंचायतों में आयोजित शिविरों का समय प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद में कार्यालयीन समय के दौरान प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://द्गह्म्शद्भद्दड्डह्म्.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ/रूड्डद्बठ्ठस्द्बह्लद्ग/स्क्ररूष्टड्डठ्ठस्रद्बस्रड्डह्लद्ग/स्क्ररूङ्कद्बह्यह्लशह्म्ह्यक्रद्गद्दद्बह्यह्लह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ.ड्डह्यश्च&?स्क्ररूढ्ढष्ठ=ष्टत्र26स्क्ररू1000002 पर आनलाइन पंजीयन किया जा सकता है।