महासमुन्द

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में विद्यार्थियों और नागरिकों को नवाचार दिखाने का अवसर
29-Sep-2026 2:42 PM
राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में विद्यार्थियों और नागरिकों को नवाचार दिखाने का अवसर

चयनित विजेताओं को मिलेगा 10 लाख रुपये का पुरस्कार

महासमुंद, 29 सितंबर। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने आयोजित इस गतिविधि में जिले के स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, युवा एवं अन्य आम नागरिक अपने अभिनव विचारों के साथ राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ह्यद्ग1ड्डद्बठ्ठठ्ठश1ड्डह्लद्बशठ्ठष्द्धड्डद्यद्यद्गठ्ठद्दद्ग.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज की गतिविधियों के संचालन के लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को जिला नोडल विभाग नियुक्त किया गया है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को सहयोगी एवं समन्वय विभाग के रूप में जिला के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को महाराष्ट्र भी विषय से संबंधित अपने नवाचार आइडिया के साथ विद्यार्थी एवं आम नागरिक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। चयनित विजेताओं को 10 लाख रुपए तक की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। महाराष्ट्र जोन के लिए कुल 50 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में वितरित की जाएगी।

 

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 7587724731, 9174025266 एवं 7987379574 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट