महासमुन्द

टेंगराही में कबड्डी स्पर्धा और नवाडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम
28-Sep-2026 3:52 PM
टेंगराही में कबड्डी स्पर्धा और  नवाडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा , 28 सितंबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-06 के अंतर्गत 26 सितंबर   को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

ग्राम पंचायत भोथा (कोमाखान) के वनांचल ग्राम टेंगराही (गुलझर) में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं टॉस के साथ किया गया। उद्घाटन मैच टेंगराही और गुलझर की टीमों के बीच खेला गया। इस अवसर पर भीखम सिंह ठाकुर ने खेल भावना और पारंपरिक खेलों के महत्व पर विचार रखे।

नवाड़ीह-जूनवानी खुर्द में गणेश युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरायपाली-कोमाखान की कका-भतीजा गम्मत नाच पार्टी और रंजित चक्रधारी नाच पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इन आयोजनों के अवसर पर जनपद सदस्य तुलाराम ठाकुर, सरपंच बल्लाराम जगत, कैलाश ध्रुव, उपसरपंच बृज ठाकुर, पूर्व सरपंच नेहरू चक्रधारी, सरपंच गौरी मुकेश ठाकुर, जनक राम नायक, हरि यादव, ओम प्रकाश ध्रुव, हीरा साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट