महासमुन्द

पोनी पसरा में सुनी मोदी के ‘मन की बात’
28-Sep-2026 3:49 PM
पोनी पसरा में सुनी  मोदी के ‘मन की बात’

पिथौरा, 28 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का प्रसारण पिथौरा के पोनी पसरा में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश में जनभागीदारी से चलाए जा रहे पोषण अभियानों का उल्लेख किया, जिसमें छत्तीसगढ़ की ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ पहल की विशेष रूप से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ऊषा पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, रामकुंवर सिन्हा, संतोष डड़सेना, एल्डरमैन नरेश सिंघल, किशोर पटेल, विधायक प्रतिनिधि मुन्नू पांडेय, रैदास गोयल, मनमोहन जैन, रमेश पटेल, इंद्रेश्वर सिन्हा, सरजू तिवारी, अंजू सेनी, लीलाधर तारक, चंद्रपाल तारक, भूषण सिन्हा, हीरालाल निर्मलकर, दीपक सिन्हा और युवराज चौहान सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट