महासमुन्द
महासमुन्द, 27सितम्बर। बसना के भंवरपुर चौकी पुलिस ने ग्राम उड़ेला में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 9 लीटर महुआ शराब बरामद की है। पहली कार्रवाई में 7 लीटर तथा दूसरी कार्रवाई में 2 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार परसों शुक्रवार को सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जनकलाल रात्रे को पकड़ लिया।
पूछताछ के बाद बाड़ी की तलाशी के दौरान 2 लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतल में कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत 1,400 रुपए बताई गई है। शराब जब्त कर आरोपी जनकलाल रात्रे 26 वर्ष, निवासी उड़ेला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मुखबिर की के आधार पर टीम ने दूसरे स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी जमुना प्रसाद रात्रे 42 वर्ष, निवासी उड़ेला के घर-बाड़ी तलाशी के दौरान 2 लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतल बरामद हुई।
जिसमें कुल 2 लीटर महुआ शराब बरामद की। मामले में आरोपी जमुना प्रसाद रात्रे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।