महासमुन्द
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
26-Sep-2026 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 26 सितम्बर। आज सुबह से ही गणपति बप्पा की विदाई शुरू हो गई है। घरों और आयोजन स्थलों पर विधि विधान से पूजा अर्चना पश्चात बाजे-गाजे के साथ नाचते गाते श्रद्धालु बप्पा को विसर्जन करने के लिए तालाबों और नदियों की ओर ले जा रहे हैं।
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के अनुनय के साथ विसर्जन करने का यह क्रम शुक्रवार से जारी है, जो रविवार तक चलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे