महासमुन्द
महिला नागरिक सहकारी बैंक की आमसभा कल
26-Sep-2026 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 सितम्बर। महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित महासमुंद की वार्षिक आमसभा कल 27 सितम्बर रविवार को दोपहर 2 बजे अमृत बाई हाईस्कूल परिसर, स्टेशन रोड, महासमुंद में आयोजित की गयी है। सभी सदस्यों को डाक के माध्यम से सूचना प्रेषित की गयी है। यदि किसी कारणवश किसी सदस्य को सूचना प्राप्त न हो पाई हो तो समाचार पत्र के माध्यम से ही सूचना दी जा रही है। अत: सदस्य इसे ही सूचना आमंत्रण के रूप में स्वीकार करें, सभी सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। उपरोक्त जानकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार दवे के द्वारा दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे