महासमुन्द
महासमुंद,25सितम्बर। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामकेश्वर सिंह कुशवाहा के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले के सभी विकासखंडों तुमगांव, बागबाहरा, बसना, सरायपाली एवं पिथौरा में सफाई दीदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं एक्स-रे शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में कार्यरत लगभग 300 सफाई दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान टीबी क्षय रोग स्क्रीनिंग भी की गई। एक्स.रे जांच में टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को आगे की आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में उचित मार्गदर्शन एवं रेफरल की सुविधा प्रदान की गई।