महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में एलुमनी समिति की बैठक, वाटर कूलर की घोषणा
24-Sep-2026 2:47 PM
 वल्लभाचार्य कॉलेज में एलुमनी समिति की बैठक, वाटर कूलर की घोषणा

महासमुंद, 24 सितंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 23 सितंबर को एलुमनी (पूर्व छात्र) समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य करुणा दुबे ने स्वागत भाषण दिया, जिसके पश्चात डॉ. मालती तिवारी ने समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

बैठक में समिति अध्यक्ष अमृत चोपड़ा ने विद्यार्थियों के लिए दो वाटर कूलर हेतु 50,000 की राशि देने की घोषणा की। अतिरिक्त व्यय होने पर शेष राशि भरत साहू द्वारा देने की बात कही गई।

 मनीष शर्मा ने दो साउंड सिस्टम तथा डॉ. मंजू शर्मा ने महिला इकाई के परेड हेतु 25 परिधान उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी। बैठक में एलुमनी एसोसिएशन की सदस्य संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान समिति द्वारा प्राचार्य करुणा दुबे को सम्मानित किया गया।

 साथ ही, प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व छात्र विजय चौहान को भी स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमृत चोपड़ा, महेंद्र जैन, महेश मक्कड़, मनीष शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा, भरत साहू, विजय चौहान, संजय एक्का, प्रभा पंडा, गुलाब ठाकुर, गुप्तेश नामदेव, प्रियंका सोनवानी और मुकेश पेंदरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा तथा आभार प्रदर्शन डॉ. दुर्गावती भारतीय ने किया।


अन्य पोस्ट