महासमुन्द
हथियार लहराते एक बंदी
23-Sep-2026 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,23सितम्बर। जिले की कोमाखान पुलिस सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले एक 18 वर्षीय युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजो है। घटना 22सितम्बर की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे कटार छुरा लेकर लहराते हुए लोगों को डरा रहा है। सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर तत्काल पहुंची और शराब भ_ी के पास धारदार हथियार लहराते लोगों को डरा धमका रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम गेंदलाल उर्फ नानू यादव वार्ड 09 कोमाखान है। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का कटार लंबाई करीब 16.5 इंच धारदार बरामद कर आरोपी को धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे