महासमुन्द

सूने मकान में चोरी करते पकड़ाया
17-Sep-2026 5:30 PM
सूने मकान में चोरी करते पकड़ाया

महासमुंद,17 सितम्बर। सूने घर में चोरी कर रहे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों धर दबोचा है। बीती रात मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित एवं कारगर योजना बनाकर चोरी की घटना रोकने में पुलिस सफल रही। कहा जा रहा है कि यदि थोड़ी सी भी चूक या देर होती तो यह वारदात भी चोरियों की अनसुलझी गुत्थियों में शामिल हो जाती।

बागबाहरा मंडी रोड निवासी लीलाधर डडसेना पटवारी अपने घर में मंगलवार की शाम ताला लगाकर तीज त्योहार मनाने अपने परिवार को लेकर पिथौरा गया हुआ था। घर में ताला लगा देख आरोपी रात में ताला तोडक़र घर में घुसकर चोरी करने लगा। इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली और पुलिस तुरंत हरकत में आयी। टीम बनाकर पटवारी डडसेना के घर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर चोर को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो उस दौरान उक्त चोर दरवाजे का ताला तोडक़र कमरे में घुकर आलमारियों का ताला तोडऩे की कोशिश में था। घर का सारा सामान उसने अस्त-व्यस्त कर कर दिया था। लीलाधर डडसेना के घर में सीसीटीवी कैमरा था जो उसके मोबाइल में कनेक्ट था।
 इसलिए वह रात को ही वापस अपने घर आया और हालात का अवलोकन किया। उनसे घटना की लिखित रिपोर्ट पुलिस को दी और फिर थाने में मामला पंजीबद्ध हुआ। बहरहाल पुलिस ने आरोपी का नाम पता का खुलासा नहीं किया है।
बताया है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला स्थानीय व्यक्ति है और पुलिस विभिन्न कोणों से आरोपी से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
 


अन्य पोस्ट