महासमुन्द

एबीसी सेंटर शुरू
13-Sep-2026 6:56 PM
एबीसी सेंटर शुरू

महासमुंद, 13 सितम्बर। नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा तुमाडबरी में बनाये गये एबीसी सेंटर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष  निखिलकांत साहू के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर का निरीक्षण करते हुए वहां संचालित नसबंदी प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा संबंधित चिकित्सक से चर्चा कर कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने सेंटर में पशुओं के उपचार, नसबंदी प्रक्रिया, स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी देखभाल के संबंध में चिकित्सकीय दल से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका के उप अभियंता हेमंत पिस्दा ने कहा कि एबीसी सेंटर का उद्देश्य आवारा श्वानों की संख्या को वैज्ञानिक एवं मानवीय तरीके से नियंत्रित करना, उनके स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करना तथा नगर में जनसुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करना है। सेंटर में नसबंदी एवं संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएंगी।


अन्य पोस्ट