महासमुन्द
स्थापना दिवस पर विहिप का रक्तदान शिविर
13-Sep-2026 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महासमुंद द्वारा स्वाध्याय भवन में आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आपातकालीन परिस्थितियों, दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता पर बात की तथा पात्र व्यक्तियों से नियमित रक्तदान की अपील की। शिविर में अखिलेश लूनिया, उत्तम वर्मा, हर्षवर्धन चंद्राकर, अनीता चौधरी, कान्हा प्रधान, चंदन नेताम, काजल साहू, गोलू साहू, राहिल गुप्ता, रेणुका साहू, मीनाक्षी साहू, रिया राजपूत, रूबी पटेल और राकेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे