महासमुन्द
महासमुंद,11सितम्बर। गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के अलग-अलग चार स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरतोरा, शासकीय हाई स्कूल मुनगासेर, शासकीय हाई स्कूल बरेकेल कला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से किया गया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ साइकिल वितरित की। वहीं इससे पहले स्कूलों में साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक श्री सिन्हा का स्कूल स्टाफ ने स्वागतए अभिनंदन किया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी छात्र.छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता पिता के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रौशन करें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश आईटी सेल सदस्य खेमराज बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेतागण मुन्ना साहू, संदीप घोष, शम्मी सलूजा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री निर्भय नायक आदि उपस्थित थे।