महासमुन्द

कसहीबाहरा स्कूल में राष्ट्रीय नेत्र पखवाड़ा पर कई स्पर्धाएं
10-Sep-2026 6:46 PM
कसहीबाहरा स्कूल में राष्ट्रीय नेत्र पखवाड़ा पर कई स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 10 सितंबर। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में राष्ट्रीय नेत्र पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में चित्रकला हेतु ‘आंख है तो संसार है’, निबंध लेखन हेतु ‘नेत्रदान महादान’ तथा क्विज प्रतियोगिता हेतु ‘नेत्र जागरूकता’ विषय निर्धारित किए गए थे।

संस्था प्रमुख एवं दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा के वित्त व योजना प्रभारी हेमंत खुटे ने विद्यार्थियों को नेत्र सुरक्षा, स्वस्थ आदतों तथा स्क्रीन समय को संतुलित रखने की जानकारी दी।

चित्रकला प्रतियोगिता में  प्रथम लिलेश्वरी पटेल, द्वितीय तेजल दीवान, तृतीय साधना ध्रुव,  निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम  कुलदीप, द्वितीय सौरभ यादव, तृतीय नैना दीवान, नेत्र जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में प्रथम कुलदीप पटेल, द्वितीय योगेश्वरी, तृतीय अनुज रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा अध्ययन-सामग्री प्रदान की गई।


अन्य पोस्ट