महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 सितम्बर। सरायपाली विधायक चातुरी नंद को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से सरायपाली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विधायक नंद ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूंगी।
विधायक चातुरी नंद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं अनुसूचित जाति विभाग, छत्तीसगढ़
प्रभारी सुनील कुमार सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
श्रीमती नंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। प्रदेश अजा विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मैं पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने की कोशिश करूंगा। कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज के लोगों से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं,अपेक्षाओं और अधिकारों को समझना तथा उनकी आवाज को संगठन के माध्यम से आगे लाना अनवार्यता की श्रेणी में होगी। श्रीमती नंद ने प्रभारी सुनील कुमार सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्रीमती नंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। प्रदेश अजा विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वे पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज के लोगों से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और अधिकारों को समझना तथा उनकी आवाज को संगठन के माध्यम से जनता के समक्ष लाई जावेगी।