महासमुन्द

सशिवि मंदिर में 15 शिक्षक सम्मानित
08-Sep-2026 3:51 PM
सशिवि मंदिर में  15 शिक्षक सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 8 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर पिथौरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने शिक्षक दिवस की महत्ता और शिक्षकों के कर्तव्यों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय में दी जाने वाली भाषाई शिक्षा, पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक संस्कारों के महत्व का उल्लेख करते हुए शिक्षण कार्य में आचार्यों और दीदियों के योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसना जनपद की पूर्व अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, शहीद भगत सिंह शिक्षण समिति के अध्यक्ष बोधिराम चौधरी तथा अन्य अतिथियों द्वारा  15 शिक्षकों प्राचार्य गायत्री राजपूत, सरजू राम सिन्हा, टेकलाल जगत, सीताराम पटेल, लोकसिंह नाग, सावित्री साहू, हसीना बुडेक, अशोक प्रकाश बरिहा, सविता यादव, गीतांजली बरिहा, मालती यादव, पायल ध्रुव, भुनेश्वरी लाउतरे, यशोदा यादव तथा रजनी उड़सेना को सम्मानित किया गया।

समारोह में भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल, रामकुंवर सिन्हा, सत्यनारायण अग्रवाल, मनमीत कौर सलूजा तथा पूर्व व्यवस्थापक रजिन्दर खनूजा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट