महासमुन्द

सरकारी राशन दुकानों में सितंबर -अक्टूबर का चावल एक साथ
08-Sep-2026 3:50 PM
सरकारी राशन दुकानों में सितंबर -अक्टूबर का चावल एक साथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 8 सितंबर। सहकारी समितियों द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में इस माह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं नि:शक्तजन राशनकार्ड धारकों को सितंबर एवं अक्टूबर, दो माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। शक्कर, नमक एवं अन्य राशन सामग्रियों का वितरण पूर्ववत मासिक आवंटन के अनुसार ही किया जाएगा।

सामान्य वर्ग (एपीएल) के कार्डधारियों को पात्रतानुसार केवल एक माह का चावल वितरित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट