महासमुन्द

मिनी हाईमास्ट का गांव के बुजुर्ग के हाथों लोकार्पण
07-Sep-2026 3:47 PM
 मिनी हाईमास्ट का गांव के बुजुर्ग के हाथों लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,7सितम्बर। ग्राम पंचायत बेलसोंडा में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर की पहल से 15वें वित्त की राशि से शासकीय विद्यालय परिसर एवं मानस भवन चौक पर मिनी हाईमास्ट स्थापित किए गए। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान हुलसी चंद्राकर ने स्वयं फ ीता काटने के बजाय गांव के वरिष्ठ नागरिक पवन देवांगन के हाथों फीता कटवाया।

श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग जनहित और जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे भी निरंतर गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में सरपंच प्रीतबाई धीवर, पूर्व जनपद सदस्य वाणी तिवारी, पंच राजू चंद्राकर,  हर्ष चंद्राकर, ग्रामीण गोमती चंद्राकर, उषा चंद्राकर, तोषण चंद्राकर, भोला चंद्राकर, माखन चंद्राकर, महेश चंद्राकर, हितेश, प्रयाग   आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट