महासमुन्द

सब्जी बाजार में बिन मौसम आम और करौंदे की आवक
07-Sep-2026 3:34 PM
सब्जी बाजार में बिन मौसम आम और करौंदे की आवक

महासमुंद, 7 सितंबर। महासमुंद के स्थानीय सब्जी बाजार में सितंबर के दौरान अमरूद के आकार के कच्चे आम की आवक दर्ज की गई है। बाजार में यह आम 30 रुपये प्रति पाव (120 रुपये प्रति किलोग्राम) की दर से बिक रहा है।

इसके अतिरिक्त बाजार में मौसमी करौंदे 20 रुपये प्रति पाव तथा गोल बैंगन (गोलेंदा भांटा) की बिक्री जारी है। स्थानीय बाजार में बेमौसम उपलब्ध हो रहे फलों और सब्जियों को आजकल खूब पसंद किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट