महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 सितम्बर। वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छायाचित्र पर शाला के मैनेजर रेव्ह. फ ादर जार्ज कवालम एवं प्राचार्य रेव्ह.फ ादर थैनीस राज, शिक्षक प्रकाश तिवारी, विनय गुप्ता, कल्पेश जोशी,सिस्टर जेसी, शिक्षिका मिताली जैन, प्रदीप्ति चांडक ने साथ मिलकर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर मैनेजर फादर ने कहा कि माता-पिता के बाद जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति शिक्षक ही होता है। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक वो नहीं है जो किताब से पढ़ाते हं,ै शिक्षक वो हैं जो दिल से पढ़ाते हैं। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रों ने अपने गुरुजनों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में शाला नायिका होमी यादव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।