महासमुन्द
बिरकोनी में कृष्ण जन्मोत्सव
06-Sep-2026 8:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,6सितम्बर। शनिवार को ग्राम बिरकोनी में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासी के अलावा भूतपूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, राकेश झाबक, बिरकोनी के सरपंच चंदन चंद्राकर शामिल हुए। छोटे बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं एवं मटका फोड़ का आयोजन किया गया। रायपुर के रामायण मंडली द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एलआईसी के टॉपर एमडीआरटी अभिकर्ता नीलम साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आभार व्यक्त किशोर साहू द्वारा किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे