महासमुन्द
डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई
06-Sep-2026 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,6सितम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय कांग्रेस भवन में देश के द्वितीय राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डॉ.राधाकृष्णन के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव,पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर दाऊलाल चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, खिलावन बघेल,शहर महामंत्री निर्मल जैन, सिटू सलुजा,लक्ष्मी देवांगन, गणेश शर्मा, तुलसी साहू, पार्षद मुस्ताक खान विक्की समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे