महासमुन्द

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
06-Sep-2026 3:35 PM
ट्रेन से कटकर युवक की मौत

मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी

महासमुंद,6 सितम्बर। शुक्रवार की रात बागबाहरा रेल्वे स्टेशन के आउटर सिग्नल दहियानी भांठा के पास रेल की पटरी के किनारे एक व्यक्ति जख्मी हालत में पड़े होने पर की सूचना मिलने पर पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई लाई। जहां उसकी रात 12 बजे के आसपास मौत हो गयी। उसके दोनों हाथ, एक (दाहिना) पैर कट गया था तथा सिर में भी चोटें आयी थीं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह ट्रेन से गिरा होगा या कूदा होगा। जिससे उसकी मौत हो गयी।

नकुल पटेल नामक उक्त मृतक पिथौरा का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति शातिर चोर था। वह अक्सर मंदिरों में चोरी करता था। पुलिस के अनुसार रात लगभग साढ़े 10 बजे स्टेशन मास्टर को दुर्ग विशाखापटनम पैसेंजर ट्रेन से ड्रायवर ने पटरी किनारे पड़े उक्त व्यक्ति की सूचना दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

               सूचना मिलने पर तत्काल ही पुलिस आउटर सिग्नल दहियानी भांठा के पास मौके पर पहुंंंंंंंंंंंची। जख्मी व्यक्ति के दोनों हाथ दाहिना पैर कटा हुआ था। लेकिन वह जीवित था। उसे तत्काल शासकीय अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से जख्मी से व्यक्ति की रात 12 बजे मौत हो गयी। उसके पास एक आधार कार्ड मिला था। जिसके माध्यम से पतासाजी के बाद उसकी शिनाख्ती पिथौरा निवासी नकुल पटेल के रूप में हुई। कल ही पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ंिंंंंंंपथौरा पुलिस को मंदिर में चोरी के मामले में उसक तलाश थी।


अन्य पोस्ट