महासमुन्द

झलप से बागबाहरा तक हाईवे में गड्ढे ही गड्ढे, विरोध में चक्काजाम
06-Sep-2026 3:25 PM
झलप से बागबाहरा तक हाईवे में  गड्ढे ही गड्ढे,  विरोध में चक्काजाम

दोनों ओर 2 किमी तक वाहनों की कतार, आश्वासन पर माने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,6 सितम्बर। झलप से बागबाहरा जाने वाली 20 किमी रोड बदहाल है। कुल 40 गांव इस पर निर्भर हैं। यहां की हालत इतनी खराब कि बीच में साढ़े 4 सौ जानलेवा गड्ढे हैं। इन गड्ढों में आए दिन हादसे हो रहे हैं, वाहन भी फंस रहे हैं। बरसात में स्थिति और भयावह है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात एक ट्रक गुजरते समय पानी भरे गड्ढे में फंस गया। तब एक ट्रक पहले से ही फंसा हुआ था। दोनों ट्रकों के सडक़ में फंस जाने से सडक़ में आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इलाके के ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर शनिवार को नेशनल हाइवे 53 पर छिलपावन चौक के पास चक्काजाम कर दिया और खस्ताहाल सडक़ की तत्काल मरम्मत कराने को लेकर अड़ गए। दोनों ओर 2 किमी तक वाहनों की कतार लग गई। अफसरों के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त कर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि  इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन को बाध्य होंगे

शनिवार को सुबह करीब 10.30 से दोपहर 12 बजे तक हाइवे जाम रहा और करीब डेढ़ घंटे जाम में मालवाहन वाहन फंसे रहे। इस दौरान यात्री बस भी जाम में फं सी रही। इसके चलते सवारियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। चक्काजाम के कारण दोनों ओर करीब 2 किमी तक मालवाहन वाहनों की कतार लग गई। चक्काजाम से बड़े वाहन नहीं गुजर पा रहे थे। सिर्फ  बाइक, कार गुजरते नजर आए। छिलपावन दुग्ध सोसायटी के सामने फं से दोनों ट्रकों को कीचड़ से निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई। घंटों मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को निकाला गया। तब जाकर रास्ते में आवागमन शुरू हो पाया।  छिलपावन दुग्ध सोसायटी पेट्रोल पंप के पास और ग्राम पचरी में सडक़ की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि वहां 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से 30-30 टन वजनी सैकड़ों ट्राकों का रोजाना आना-जाना होता है। कहा जाता है कि ट्रकें चोल में पैसे बचाने के लिए अस रास्ते का उपयोग करते हैं। इसी कराण सडक़ पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसमें गड्डों के कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली छात्रों को आवागमन में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मुख्य बाजार होने के कारण खरीदारी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों को बड़ा नुकसान भी हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 4 साल पहले ही सडक़ की हालत खस्ताहाल हो चुकी थी। शिकायत के बाद भी चलने लायक मरम्मत नहीं की गई। कल इस दौरान गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ तो लोगों ने कहा कि शिकायत करते थक चुके हैं। रास्ता खराब होने की वजह से निजी वाहन चालक पहले के मुकाबले दोगुना किराया मांग रहे हैं। इस सडक़ की खराब हालत किसी से छिपी नहीं है। इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से सडक़ की मरम्मत नहीं होने से हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गड्डों में सिर्फ  मिट्टी या गिट्टी डालकर खानापूर्ति न की जाए। बल्कि सडक़ की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द सडक़ की हालत नहीं सुधरी तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

पटेवा टीआई नितेश ठाकुर, नायब तहसीलदार झलप नीरज कुमार और पीएम ग्राम सडक़ योजना के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप मौके पर पहुंचे। अफसरों के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त किया लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन को बाध्य होंगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। छिलपावन चौक के आसपास के दुकानदारों और व्यवसायियों से चर्चा की गई। नाली में कचरा नहीं डालने की अपील की गई। पानी की निकासी के लिए नाली खुली रखने को कहा गया। चर्चा पर स्थानीय व्यवसायियों ने सहमति जताई।


अन्य पोस्ट