महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5 सितम्बर। जिले के ग्राम पंचायत भुरकोनी के जगदल्ला पारा मोहल्ले में घर घुसकर युवक पर टंगिया से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में अजय चक्रधारी, पिता प्रभोद चक्रधारी के सिर में गंभीर चोटें आई है। वहीं बचाव के दौरान उसके हाथ की एक उंगली भी टूट गई। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरधारी चक्रधारी ने कथित रूप से गोठान के पास हलषष्ठी पूजा के दौरान अजय चक्रधारी पर अचानक टंगिया से हमला कर दिया। इसके बाद अजय मोटरसाइकिल से भागकर अपने घर पहुंचा। लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करते हुए घर के पास पहुंचकर भी टंगिया से हमला कर दिया। अजय ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे उसकी एक उंगली पर गंभीर चोट आई और वह टूट गई। हमले के दौरान उसके सिर पर भी टंगिया लगने से चोट पहुंची। अचानक हुए हमले से घर में अफरा.तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अजय के पिता प्रमोद चक्रधारी ने आरोपी से टंगिया छुड़ाकर बीच-बचाव किया। इस दौरान दे रोशन वैष्णव और चुगन चक्रधारी ने भी हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। बताया गया है कि घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों के मौके पर पहुंचने और म बीच.बचाव करने से मामला और गंभीर होने से बच गया। घटना के बाद से पीडि़त परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मामले में पिथौरा पुलिस ने गिरधारी चक्रधारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115-2, 296 एवं 351-3 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद पर आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पीडि़त परिवार ने हमले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
परिजनों ने पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मामले में त्वरित श्री कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के सदस्यों में भय बना हुआ है और भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115-2, 351-3 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।