महासमुन्द

जन्माष्टमी की धूम, जगह-जगह दही लूट
05-Sep-2026 3:03 PM
जन्माष्टमी की धूम,  जगह-जगह दही लूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 सितम्बर। कल देर रात तक जिले में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। शहरों के अलावा गांवों में भी दही लूट आदि कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें बच्चों-युवाओं ने भागीदारी की। कई स्थानों पर पंडाल लगाकर उसे दही मटका और तोरण पताका के अलावा रंगबिरंगे बलून से सजाया गया था। बच्चों को भगवान श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजाया गया था।

नाच गाने के बाद भगवान की आरती की गई और फिर दही लूट का कार्यक्रम हुआ। देर रात तक नंद घर आनंद भयो, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज होती रही। 


अन्य पोस्ट