महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5 सितम्बर। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में पीएमश्री सेजेस बसना की 7वीं की छात्रा कुमारी जीविका प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर सफलता हासिल की है। जिला मुंगेली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जीविका का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। जीविका ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए स्कूल एवं जोन स्तर से ब्लॉक, ब्लॉक से जिला और जिला स्तर से राज्य स्तर तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में एकाग्रता, धैर्य, सूझबूझ और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बसना का मान बढ़ाया।
उनके पिता तरुणी प्रधान, माता कुमोदिनी प्रधान ने बेटी की प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढऩे के लिए लगातार प्रेरित किया। जीविका की उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। शिक्षकों ने शतरंज के प्रति उसकी रुचि को प्रोत्साहित किया। जीविका प्रधान की राज्य स्तरीय सफलता शिक्षा विभाग बसना एवं शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही बीईओ बद्री विशाल जोलेह, कंवर सर एवं पीएमश्री सेजेस बसना की प्राचार्य गिरजा साहू सहित शिक्षकों ने जीविका के अलावा वहीं उनके पिता के विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के प्राचार्य रमेश कुमार एवं सहकर्मी शिक्षकों गिरीश गजेन्द्र, राकेश कोसरे, शरद बाघ, वीरेन्द्र पटेल, सूरत मांझी, मुकेश यादव आदि ने बधाईयां दी हैं।