महासमुन्द
वेडनर स्कूल में हर्षोल्लास से मना राखी उत्सव
31-Aug-2026 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31अगस्त। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद में रक्षाबंधन पर राखी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छात्रों की भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास के प्रतीक के रूप में राखी बांधी। इस वर्ष राखी उत्सव के लिए विद्यालय में एक विशेष सेल्फ ी जोन तैयार किया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा। आकर्षक सजावट से सजे इस सेल्फी जोन में बच्चों ने उत्साह के साथ फ ोटो खिंचवाईं। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर रेव्ह. फ ादर जॉर्ज कवालम और प्राचार्य रेव्ह. फ ादर थैनीस राज ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे