महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त। कसडोल जिला बलौदाबाजार में आयोजित संभाग स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल के बल पर संभाग भर में अपना परचम फहराया। इस प्रतियोगिता में महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। महासमुंद की टीमों ने उत्कृष्ट तालमेल और खेल भावना का परिचय देते हुए कुल छह में से चार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में महासमुंद जिले का प्रदर्शन असाधारण रहा। अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर 19 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, हिना ढालेन, भोरिंग प्राचार्य, बेलसोंडा प्राचार्य, तुस्दा प्राचार्य, सेजेस तुमगांव प्राचार्य, व्यायाम शिक्षक डॉ.सुनील कुमार भोई, इंद्राणी भास्कर, अंजू प्रजापति, रामेश्वरी दीवान, जगदीश धीवर, खेल प्रेमियों, अभिभावकों, खेल शिक्षकों ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। सभी ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।