महासमुन्द
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अफसरों, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं को बांधी राखी
29-Aug-2026 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की इकाई दुर्गा वाहिनी की बहनों ने यातायात शाखा पुलिस थाना, दलित बस्ती, दीवार डेरा और वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां उपस्थित वृद्धजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को राखी बांधी।
संगठन के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता और सहयोग का संदेश देना था।
इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी से कुमारी काजल साहू, दुर्गा कन्नौजे, रिया राजपूत, ओजस्वी महंती, मीनाक्षी साहू, काव्या राजपूत, नीति साहू, पारुल राजपूत सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख अखिलेश लुनिया, जिला उपाध्यक्ष विपिन बिहारी महंती, प्रदीप वर्मा, नरेश नायक, लोकेश दावड़ा, चंदन नेताम, कुम्बज चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे