महासमुन्द

कांच के टुकड़ों व कचरे के ढेर नीचे छिपा रखा था 85 लाख का गांजा
28-Aug-2026 7:22 PM
कांच के टुकड़ों व कचरे के ढेर नीचे छिपा रखा था 85 लाख का गांजा

महासमुंद पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 28 अगस्त। जिले की महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और बेहद शातिर साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कांच के टुकड़ों और कचरे के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे 170.75 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तस्करी गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 85 लाख बताई जा रही है।

इस मामले में प्रयुक्त वाहनों, मोबाइल और नकदी समेत कुल 97 लास्ट 03 हजार 970 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक मिनी ट्रक (डीडी 01 एम/9023) में ऊपर कांच के टुकड़े (शीशा) और कचरा भर रखा था। 26 अगस्त को मुखबिर से मिली सटीक सूचना

के आधार पर पुलिस ने एनएच-353 स्थित महाराजा ढाबा, बिरकोनी के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोका। प्रथम दृष्टया वाहन कचरे से भरा लग रहा था। लेकिन, जब बारीकी से तलाशी ली गई, तो नीचे 170.75 किलो गांजा बरामद हुआ।

ट्रक चालक अंकित कुमार यादव रायबरेली, उ.प्र. से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसकी मदद और निगरानी के लिए पीछे एक लाल रंग  की स्विफ्ट कार (यूपी 65 बीएल/9148) आ रही है। पुलिस ने थोड़ी देर इंतजार कर घेराबंदी की और कार सवार तीनों अन्य सहयोगियों-संतोष गुप्ता (भदोही), अविनाश सिंह (वाराणसी) और श्याम प्रकाश सोनी (वाराणसी) को दबोच लिया। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे यह माल बौद्धगढ़ (ओडिशा) से लोड कर फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में खपाने के लिए ले जा रहे थे।

 मामले में पुलिस ने अवैध गांजा: 170.75 किग्रा (कीमत 85,00,000) मिनी ट्रक: 1 (कीमत 10,00,000) स्विफ्ट कार: 1 (कीमत 2,00,000) मोबाइल व नकदी: 1 मोबाइल (300) एवं 3,670 नगद। महासमुंद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


अन्य पोस्ट