महासमुन्द

बार अभ्यारण्य क्षेत्र में मना आदिवासी दिवस, शिक्षा व रोजगार पर बल
27-Aug-2026 6:17 PM
बार अभ्यारण्य क्षेत्र में मना आदिवासी दिवस, शिक्षा व रोजगार पर बल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 27 अगस्त। समीपस्थ बार अभ्यारण्य क्षेत्र में सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया एवं सभा आयोजित की गई।

आदिवासी समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार को बार क्षेत्र में एकत्रित समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के शुभारंभ में गोंडवाना भवन में बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज के विकास, शिक्षा के प्रसार, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तथा रोजगार के अवसरों पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में गायत्री बरीहा, दुर्गा ठाकुर, एच. आर. पैंकरा (रेंजर), टिकेश्वर ठाकुर, अरुण दीवान (प्रभारी बार मंडी), खिलेश्वरी यादव, चंद्रिका बरीहा, लोकनाथ रात्रे, मंगतूराम जगत, बिजेंद्र पांडेश्वर, भिखम ठाकुर, दिनेश ठाकुर, संपत ठाकुर, संतोष ठाकुर, संजीव ठाकुर, हेम कुमार दीवान और इंदल दीवान सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट