महासमुन्द

राइस मिलर्स एसो. के स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए खल्लारी विधायक
27-Aug-2026 6:15 PM
राइस मिलर्स एसो. के स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए खल्लारी विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 27 अगस्त। राइस मिलर्स एसोसिएशन, बागबाहरा द्वारा मंगलवार को श्री चंडी माता मंदिर, बागबाहरा में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्नेह, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना से आयोजित इस समारोह में खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।

समारोह में उपस्थितजनों ने विधायक श्री यादव का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्नेह मिलन समारोह की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द को समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, ताम्रध्वज बघेल, खोमेश साहू, मंताराम यादव, रमेश ठाकुर, मिथुन अमीर, आदि बोकडे सहित राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश जैन, प्रभुदयाल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

स्नेह मिलन समारोह में सभी ने आपसी मेल-जोल एवं सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए आत्मीय वातावरण में एक-दूसरे से मुलाकात की और आयोजन को सफल बनाया।


अन्य पोस्ट