महासमुन्द
162 छात्राओं को मिली साइकिल
27-Aug-2026 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुखरीडबरी, नर्रा एवं परसुली में आयोजित कार्यक्रमों में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान तीनों विद्यालयों की कुल 162 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। ग्राम सुखरीडबरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 51 छात्राओं, ग्राम नर्रा स्थित शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 64 छात्राओं तथा ग्राम परसुली स्थित शासकीय श्री बूढ़ादेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 47 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे