महासमुन्द
रुद्राभिषेक व हवन-पूजन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम
26-Aug-2026 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 अगस्त। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में आयोजित रूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा.अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य तथा समस्त नागरिकों के कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं हवन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,भाजपा नेता अग्रज शर्मा,बंटी शर्मा, मधु यादव,लक्ष्मी साहू, माखन पटेल, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, नईम खान,अभिषेक पांडे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे