महासमुन्द

जान जोखिम में डालकर बच्चों से कराई गई भक्ति
25-Aug-2026 5:47 PM
जान जोखिम में डालकर बच्चों से कराई गई भक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 अगस्त। सरस्वती शिशु मंदिर बटकी छुईपाली में पढऩे वाले तमाम बच्चों को नेशनल हाईवे-53 पर भारी ट्रैफिकके बीच स्कूल से 4 किलोमीटर दूर पैदल रैली की शक्ल में जलाभिषेक के लिए ले जाया गया। इसके लिए स्कूल के जिम्मेदार शिक्षकों ने न तो शिक्षा विभाग से अनुमति ली और न ही इसकी सूचना विभाग को दी।

जानकारी अनुसार बच्चों को स्कूल से अन्यत्र ले जाने के लिए पालकों की भी सहमति नहीं ली गई। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि कहीं से अनुमति नहीं ली गई है। समिति वाले बोले तो ले जा रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी और समन्वयक ने इसे लेकर बताया कि उन्हें कोई सूचना या जानकारी नहीं दी गई है और बगैर अनुमति स्कूल परिसर से अन्यत्र बच्चों को ले जाना बिल्कुल ग़लत है।


अन्य पोस्ट