महासमुन्द

हत्या की कोशिश, मरा समझकर खुद ही पुलिस को फोन किया, पति हिरासत में
24-Aug-2026 6:16 PM
हत्या की कोशिश, मरा समझकर खुद ही पुलिस को फोन किया, पति हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 अगस्त। महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछरीडीह में शराब के नशे में एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पति ने स्वयं डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक भूनेश्वर सोनवानी डायल 112 वाहन में ड्यूटी पर तैनात थे। 21 अगस्त की तडक़े लगभग 3.29 बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम अछरीडीह निवासी रंजित चेलक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को आरोपी रंजित चेलक की पत्नी कुमारी उर्फ  जागेश्वरी यादव घर में बेहोशी की हालत में मिली। आरोपी रंजित चेलक था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते अत्यधिक नशे की हालत में वहीं मौजूद पति को गिरफ्तार कर पीडि़ता तत्काल इलाज एवं पूछताछ हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया।

पूछताछ में सामने आया कि 20 अगस्त की रात काम से लौटने के बाद पति-पत्नी ने साथ मिलकर शराब पी थी। इसके बाद देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। तैश में आकर आरोपी रंजित ने अपनी पत्नी की हत्या करने की नीयत से उसका गला दबा दिया। पत्नी को निश्चेष्ट देखकर उसने ही डायल 112 पर फोन कर दिया। बेहोश पत्नी को मृत समझ लिया और घबराकर खुद ही पुलिस को सूचना दी। आरोपी पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट