महासमुन्द

रुद्राभिषेक व हवन-पूजन में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
24-Aug-2026 3:57 PM
रुद्राभिषेक व हवन-पूजन में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24अगस्त। विशाल मेगा मार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के धार्मिक कार्यक्रम में रविवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। उन्होंने विधि.विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा.अर्चना की। भगवान महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की। कल ही छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा भी रुद्राभिषेक एवं हवन.पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री मिर्धा ने भी महादेव की पूजा.अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर

भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,मोती साहू, संदीप घोष, अरविंद प्रहरे, राहुल चंद्राकर, हनीश बग्गा, रेखा बेहरा, हुलसी चंद्राकर, मधु यादव, चुनेश्वरी साहू, मैना कोसले, ऊषा पालआदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट