महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,24 अगस्त। अवैध रूप से गांजा परिवहन के तीन अलग-अलग मामलों में न्यायालय के द्वारा 7 आरोपियों को दण्डित किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार विगत दिनों वंदना दीपक देवागंन प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दो प्रकरणों में दोषसिद्धी की गई। थाना सरायपाली के अपराध कमांक 288-2024 घटना दिनांक 23-11-2024 को नीलाद्री यादव एवं प्रमोद यादव (पति-पत्नी) निवासी जोगीपुटका थाना जगदलपुर जिला बरगढ़ ओडिशा से 3 किलो गांजा अवैध परिवहन कर रहे थे। इस मामले में दोनों आरोपियों को 2-2 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25.25 हजार रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण की विवेचना सउनि रनसाय मिरी के द्वारा की गई।
इसी न्यायालय द्वारा थाना सिंघोड़ा में दर्ज अपराध कमांक 100-2023 में आरोपी विनोद सिंह निवासी पूर्वा पोस्ट हरौल थाना कोठी जिला सतना मध्यप्रदेश को दिनांक 21दिसंबर 2023 को कार से 100 किलो गांजा परिवहन के अपराध में कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष विचारण पश्चात् दोषी पाते हुए 13 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 लाख,50 हजार रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना सउनि सनातन बेहरा के द्वारा की गई। तीसरा मामला पवन कुमार अग्रवाल विशेष न्यायाधीश सरायपाली के न्यायालय में थाना सिंघोड़ा के अपराध क्रमांक 97-2024 दिनांक 31-08-2024 को आरोपी रामनिवास मीणा, शिव कुमार मीणा, विजय सिंह मीणा एव प्रियाशरण शर्मा सभी निवासी जिला गुना मध्यप्रदेश को अपने महिन्द्रा बोलेरो में अवैध रूप से 80 किलो गांजा परिवहन के अपराध में दोषी पाते हुए सभी आरोपियों को 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1.1 लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किये जाने का आदेश पारित किया गया है।
शासन की ओर से मामलों की पैरवी विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस देवेन्द्र कुमार शर्मा के द्वारा की गई।