महासमुन्द

मामूली बात पर प्राण घातक हमला, 3 बंदी
24-Aug-2026 3:38 PM
मामूली बात पर प्राण घातक हमला, 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24अगस्त। मामूली विवाद पर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना महासमुंद के वार्ड नं. 06 नयापारा निवासी प्रार्थी वेंकट राव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सिगरेट मांगने की बात को लेकर आरोपी तिरथ साहू गाली-गलौज व मारपीट करने लग। उसने अपने भाई सुखदेव साहू तथा पिता बिसम्भर साहू को भी बुलाया। मना करने आरोपी सुखदेव साहू ने चाकू से व बिसम्भर साहू ने टंगिया कुल्हाड़ी से हत्या की नीयत से वार कर दिया। बीच बचाव करने वाले सज्जू खान को सीने व गर्दन पर गंभीर चोट आई है तथा राकेश चौहान को हाथ व पीठ पर चोटे आई हैं।

प्रार्थी वेंकट राव को हाथ, कोहनी व कमर में चोटें आयी हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य अस्पताल में इलाज जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 109-1, 3-5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट