महासमुन्द

खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाडिय़ों को डिप्टी सीएम साव ने किट वितरण कर बधाई दी
24-Aug-2026 2:49 PM
खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाडिय़ों को डिप्टी सीएम साव ने किट वितरण कर बधाई दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 अगस्त। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को महासमुन्द प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय में अध्यक्ष जिला पैरा स्पोटर््स संघ महासमुंद निरंजन साहू एवं जिला पैरा स्पोटर््स खिलाड़ी लक्की यादव राजीव पाण्डे अवॉर्ड वर्ष 2025-26 राज्य खेल अलंकरण हेतु चयनित होने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया।

अध्यक्ष जिला पैरा स्पोर्टस संघ ने दिव्यांग पैरा खिलाडिय़ों के खेल गतिविधियों में विकास लाने हेतु समावेशी खेल एकेडमी आवासीय एवं गैर आवासीय संचालन के संबध में मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंत्री श्री साव ने प्रत्यक्ष रूप से मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।

 श्री साव ने खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के खिलाडिय़ों से मुलाकात व परिचय प्राप्त कर खेल किट का वितरण कर बधाई एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, अन्य जिला अधिकारी, प्राचार्य एकलव्य भोरिंग महेंद्र टंडन, एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, व्यायाम शिक्षक एकलव्य भोरिंग नीलम साहू एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट