महासमुन्द

उप मुख्यमंत्री साव महारुद्राभिषेक में हुए शामिल
22-Aug-2026 7:43 PM
उप मुख्यमंत्री साव महारुद्राभिषेक में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 अगस्त। श्रावण मास के अवसर पर विशाल मेगा मार्ट परिसर, महासमुंद में एक माह तक आयोजित महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन-पूजन किया।

इस अवसर पर श्री साव ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश में निरंतर विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित परिवारजन,   पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट