महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अगस्त। स्थानीय कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर ने भी स्व. राजीव गांधी को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, पूर्व सदस्य श्रम कल्याण मंडल लक्ष्मी देवांगन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर, शहर महामंत्री निर्मल जैन, भरत ठाकुर, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, तुलसी साहू, डा. तरुण साहू, तबरेज खान, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सोनम बंसोड़, गोपीचंद तारक, जय देवांगन, टोमन कागजी, शकील अहमद,कविता तिवारी, भोलेनाथ गंधर्व, इमरान कुरैशी, बसंत चंद्राकर, बिट्टू साहू, ऐरिश अनवर, हितेश साहू, सुरेंद्र ठाकुर, अब्दुल जावेद, भानु सोनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।