महासमुन्द

स्थायी वन समिति की बैठक
20-Aug-2026 3:40 PM
स्थायी वन समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 अगस्त। वन परिक्षेत्र कार्यालय महासमुंद में बुधवार को स्थायी वन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन परिक्षेत्र अधिकारी की उपस्थिति में वन विभाग एवं वन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा वन संरक्षण, विभिन्न विभागीय कार्यों तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में वन सभापति धनेश गायकवाड़, सदस्य रौशन पटेल, सुधा चंद्राकर, गब्बर साहू, गजल महिलांग एवं अश्विनी दीवान साहित वन परिक्षेत्र महासमुंद के परिक्षेत्र सहायक महासमुंद, परिक्षेत्र सहायक तुमगांव, परिक्षेत्र सहायक बोडरा एवं परिक्षेत्र सहायक सिरपुर भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में वन विभाग एवं वन समिति के सभापति तथा सदस्यों के मध्य विभिन्न वन प्रबंधन एवं विभागीय कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। वन क्षेत्रों में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की रूपरेखा एवं आगामी कार्यों के संबंध में आवश्यक योजनाएं तैयार की गईं।


अन्य पोस्ट