महासमुन्द

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर व्याख्यान माला
20-Aug-2026 3:30 PM
गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर व्याख्यान माला

महासमुंद, 20 अगस्त। वृन्दावन विद्यालय ईमलीभाठा महासमुंद में भारतीय साहित्य के सूर्य गोस्वामी तुलसीदास के 529वीं जयंती पर व्याख्यान माला एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अध्यक्ष आस्था साहित्य समिति आनंद तिवारी पौराणिक ने कहा कि रामचरित मानस कालजयी कृति है। जार्ज ग्रियर्सन विन्सेट स्मिथ वारान्निकोल फादर कामिल बुल्के, महात्मा गांधी, विनोबा भावे और पं. मदन मोहन मालवीय ने इसे अमूल्य धरोहर कहा है।

विशेष अतिथि साहित्यकार एस. चन्द्रसेन ने कहा कि तुलसी के काव्य में सर्वांगीण समन्वय और लोक मंगल की विशिष्ट अवधारणा का विराट स्वरुप दिखाई देता है।

साहित्यकार डा. साधना कसार ने कहा कि सोनवामी तुलसी रामराज्य का आदर्श स्वरुप समर्पित किया। शिक्षाविद् के आर चंद्राकर ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गोस्वामी जी का साहित्य मानव जीवन के लिये प्रासंगिक है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए साहित्यकार टेकराम सेन चमक ने कहा कि मानव तू क्यों भटक गया है बनो तुम भी सबसे उत्तम उत्तमा की पारस छूकर बन सकते हो पुरुषोत्तम। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी सच्चे लोक नायक बनकर मर्यादा व नीति परक आदर्श समाज की संकल्पना करते हैं। साहित्यकार सरिता तिवारी गोस्वामी तुलसी के साहित्य को अमूल्य धरोहर निरुपित करते हुये कहा कि उन्होंने अपने साहित्य में ज्ञान, भक्ति, कर्म, सदाचार व पवित्रता के समन्वय से चिरंतन सत्यए मैत्री व बंधुतत्व के संदेश दिये।

साहित्यकार सुरेन्द्र अग्निहोत्री पेत्री ने अपनी सुमधुर रचनाओं से मंत्रमुग्ध करते हुये कहा कि रत्ना की व्यथा विश्व व्यथा बनकर व्यथा का स्वरुप धारण करती है। विद्यालय संचालित सुजाता विश्वनाथन ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुत किया। बंधु राजेश्वर खरे ने कहा कि तुलसी के साहित्य में परिवार व समाज का समन्वय देखने को मिलता है।

इस अवसर पर विद्यालयीन बच्चों ने रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेते हुए तुलसी के साहित्य व रामचरित मानस को नजदीकी से समझा। उक्त कार्यक्रम में एमआर विश्वनाथन, इन्दू मिश्रा, अमृता चंद्राकर, उर्मिला अग्निहोत्री, संध्या सोना, नीरु मांझी, रिंकी कुर्रे, अमन वर्मा, प्रवीण साहू,होमेश साहू, छात्र-छात्राओं की ओर से तीर्थ साहू ख्याति बंजारे सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा। आभार व्यक्त एम आर विश्वनाथन ने किया।


अन्य पोस्ट